
मथुरा, 16 मार्च 2026। किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में आज एनएसएस, एनसीसी एवं रोटरी क्लब मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे अनेक जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।
प्राध्यापकों, कर्मचारियो एवं छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक कुमार कौशिक ने भी रक्तदान किया। रोटरी क्लब के समन्वयक जगदीश चावला ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का यह सहयोग समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के जितेंद्र सिंह, मदन बांगा, अमित गुप्ता, भूपेंद्र अग्रवाल एवं रविंद्र लम्बा ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर की व्यवस्थाओं का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक एवं डॉ. नवीन अग्रवाल तथा एनसीसी प्रभारी कपिल कौशिक द्वारा किया गया। रक्तदान की प्रक्रिया में सत्येंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, सुहागिनी एवं लोकेंद्र सिंह ने बच्चों का सहयोग किया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार सारस्वत, डॉ. अजय कुमार उपाध्याय, देश दीपक, संजय सिंह नितिन, रिंकू, हीरालाल शर्मा, आशुतोष शर्मा, प्रवेश शर्मा एवं पवन कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


