रंगोत्सव का हुआ आयोजन

Group photo of attendees at an event in Varanasi, India, featuring women and men in traditional attire against a backdrop of festive decorations.

वसंत कन्या महाविद्यालय, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के थिएटर क्लब ‘रंगमंच’ द्वारा अपनी पहली वर्षगांठ के उत्सव ‘रंगोत्सव’ का आयोजन दिनांक 8 और 9 अप्रैल को विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के मंचन के रूप में किया गया है। पहले दिन, 8 अप्रैल को एकल अभिनय, एकांकी और शॉर्ट फिल्म वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिनमें निर्णायक के रूप में डॉक्टर शांता चटर्जी, प्रोफेसर निहारिका लाल, डॉक्टर सुप्रिया सिंह, डॉक्टर प्रीति विश्वकर्मा ने छात्राओं की प्रभावपूर्ण प्रस्तुतियों में से विजेताओं का चयन किया।

छात्राओं ने रंगमंच की गरिमा के अनुरूप बहुविध विषयों को कलात्मक और तकनीकी कुशलता से मंचित किया। कथ्य के रूप में बाल-यौन हिंसा, रानी लक्ष्मीबाई का पराक्रम, लावणी नृत्य की सामाजिक बाध्यता और रूदाली जैसे विषय रहे। शॉर्ट फिल्म वर्ग के अंतर्गत पहली बार आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं को कल्पना और लेंस का विस्तृत आयाम मिला और कहानी कहने की इलेक्ट्रॉनिक विधा में रोचक तथा भावपूर्ण प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने कहा कि क्लब रंगमंच महाविद्यालय के सर्जनात्मक क्रियाशीलता का अनूठा प्रयोग है। क्लब की संयोजक छात्राओं के प्रति अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने उनके उज्जवल और ऊर्जान्वित भविष्य की कामना की।

प्रबंधक श्रीमती उमा भट्टाचार्या ने उपस्थित सभा को आशीर्वचन दिया। विशेष अतिथि डॉक्टर शांता चटर्जी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जहां निर्बाध, प्रभावपूर्ण और संतुलित हो वही रंगमंच है। महाविद्यालय में ऐसे प्रकोष्ठ को किसी प्रेशर-वॉल्व की तरह देखना चाहिए जिसके माध्यम से रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा में नियोजित किया जा सकता है। दूसरे दिन, 9 अप्रैल के कार्यक्रमों में रंगमंच क्लब की विशेष नाट्य प्रस्तुति ‘जीवा, तुम कब आओगे!’ मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इस नाटक का लेखन महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुप्रिया सिंह ने किया है।

आयोजन में सह-आयोजक अंग्रेजी विभाग, की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निहारिका लाल ने छात्राओं के उत्साह की विशेष सराहना की।क्लब के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा। मंच-संचालन अदिति मिश्रा ने किया तथा संयोजन नैरंजना श्रीवास्तव का रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Releated Posts

बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 14, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वाजिदपुर वन रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह…

ByByThe Knowledge Posts Apr 12, 2026

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

शिमला, 06 अप्रैल 2026। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनाँक 07.04.2026 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

Leave a Reply

Discover more from The Knowledge Posts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading