• Home
  • समाचार
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत के वैश्वीकरण के संदर्भ में पंडित रविशंकर की भूमिका विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

भारतीय शास्त्रीय संगीत के वैश्वीकरण के संदर्भ में पंडित रविशंकर की भूमिका विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

A performance event at Vasanta College for Women, featuring musicians playing classical instruments, celebrating the contributions of Pt. Ravi Shankar to Indian classical music.

दिनांक 07/04/2026, को वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट वाराणसी, आर्य महिला पीजी कॉलेज चेतगंज तथा वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा के संयुक्त तत्वाधान में विश्व विख्यात सितार वादक भारत रत्न पंडित रवि शंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट वाराणसी में प्रयोगात्मक व्याख्यान का आयोजन हुआ जिसमे प्रोफेसर राजेश शाह (वाद्य विभागाध्यक्ष संगीत एवं मंच कला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय) ने “भारतीय शास्त्रीय संगीत के वैश्वीकरण के संदर्भ में पंडित रविशंकर की भूमिका” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए सितार वादन की प्रस्तुति दी।

इसके पूर्व प्रोफेसर संजय कुमार वर्मा के द्वारा भारत रत्न पंडित रविशंकर जी के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । यह कार्यक्रम वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट वाराणसी के सभागार में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में तीनों महाविद्यालय के संगीत – गायन व वादन विभाग के सभी शिक्षक गणों के साथ साथ छात्र छात्राओं की बहू संख्या में उपस्थिति रही।

तबला संगति डॉक्टर अमित ईश्वर ने किया। इस अवसर पर वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट वाराणसी से गायन विभाग के श्री हनुमान प्रसाद गुप्ता, डॉ जयाशाही तथा वादन विभाग से प्रोफेसर संजय कुमार वर्मा एवं डॉक्टर अमनदीप कौर तथा श्री दिनेश मिश्र व श्री प्रीतम मिश्र, नृत्य विभाग से डॉक्टर अमृत कुमार मिश्रा, वसंत कन्या महाविद्यालय से प्रोफेसर मीनू पाठक तथा डॉक्टर सुमन सिंह व डॉक्टर अमित ईश्वर, आर्य महिला पीजी कॉलेज से प्रोफेसर अनामिका दीक्षित, डॉक्टर शैल कुमारी तथा श्रीमती डिंपल राय, संगीत एवं मंच कला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय से डॉक्टर सतीश कुमार तथा शोधकर्ता एवं छात्र-छात्राएं और कुछ विदेशी मेहमान उपस्थित रहे।

Releated Posts

बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 14, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वाजिदपुर वन रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह…

ByByThe Knowledge Posts Apr 12, 2026

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

शिमला, 06 अप्रैल 2026। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनाँक 07.04.2026 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

Leave a Reply

Discover more from The Knowledge Posts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading