• Home
  • समाचार
  • बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

A group of seven individuals stands together in a room, posing next to a framed portrait adorned with flowers and a candle. The portrait of a notable figure is prominently displayed on a table, decorated with a pink cloth and marigold garlands.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 136वी जयंती धूमधाम से मनाई गईl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी रहे l उन्होंने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के जीवन संघर्षों के बारे में विस्तार से बताते हुए यह कहा कि हम सभी को बाबा साहब के जीवन संघर्षों से बहुत कुछ सीखना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजनीति विभाग के प्रोफेसर रजनीकांत पाण्डेय जी ने बाबा साहब को आज की राजनीतिक मजबूरी बताते इस बात की तरफ इशारा किया किस तरह से कभी बाबा साहब के विचारों का विरोध करने वाले लोगो को भी आज उनकी जयंती मनाते, उन्हें फूल माला पहनाते देखा जा सकता है, लेकिन हमे ये पहचानने की जरूरत है कि क्या ऐसे लोग सही मायनो में गरीब, शोषित और वंचित तबकों का उन्नयन चाहते है, या फिर वे ऐसा उनका वोट बैंक हथियाने के उद्देश्य से कर रहे है। तदोपरांत सभा को संबोधित करते हुए अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष, प्रोफेसर आलोक गोयल जी ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के बहुआयामी व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए कहा कि किसी भी देश में आर्थिक एवं राजनीतिक लोकतंत्र तब तक सफल नहीं होगा जब तक वहां के लोग सामाजिक सुधारों के लिए तत्पर ना हो l

अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर गौरहरि बेहरा जी ने अपने संबोधन में इस बात की तरफ इशारा किया कि कैसे बाबा साहब के विचारों को दरकिनार करने के लिए उनको एक सुपर हीरो बनाकर पेश किया जाता है ताकि उनसे जुड़ लोग उनके विचारों की क्रिटिकलिटी न समझकर उन्हें भगवान की तरह पूजे और उनसे वैसे ही चमत्कार की आशा करे जैसे अमूमन आम जनमानस किसी भी देवी देवता से करता है। साथ ही अंग्रेजी विभाग की वर्तमान अध्यक्ष, प्रोफेसर सुनीता मुर्मू, जी ने अपने उद्बोधन में यह बताया कि कैसे हम बाबा साहब से विचारों का अनुपालन कर एक विशेष समाज, जो कि ज्यादा मानववादी और समतामूलक होगा, उसको बना सकते है। हिंद विभाग के सहायक आचार्य, डॉ राम नरेश राम ने अपने उद्बोधन में इस बात पर बल दिया कि कैसे भारत पूंजीवादी विचारों का शिकार होकर अपने पब्लिक रिसोर्सेज गंवा रहा है, जिसका प्रभाव आने वाले समय में हाशिए पर रहने वाले लोगों के जीवन में दिखेगा।

साथ ही ये भी सुझाव दिया कि विश्विद्यालय का SC/ST एसोसिशन अगर प्रयास करे तो कैसे वो अन्य कई और बेहतर कार्य कर सकता है।इसके साथ ही सभा को जूलॉजी विभाग के डॉ सुशील कुमार जी, राजबहादुर गौतम जी, शोधछात्रा खुशबू, शोधछात्र नितेश कुमार, आलोक कुमार सिंह और विश्विद्यालय की पूर्व छात्रा प्रगति वेदी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का स्वागत संबोधन संगठन के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष, रक्षा अध्ययन विभाग के, डॉ जितेंद्र कुमार जी ने किया और समापन के समय धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के सचिव, श्री प्रवीण राना, जी का रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी विभाग के डॉक्टर बृजेश कुमार जी के द्वारा किया गया l

पूरे कार्यक्रम के दौरान तकनीकी संचालन भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ प्रभुनाथ प्रसाद जी के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में sc/st एसोसिएशन के सभी सदस्य, विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता, लॉ विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर चंद्रशेखर, रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर उमेश नाथ त्रिपाठी, अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर सत्यपाल सिंह जी के साथ-साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शोध छात्र/छात्राएं, स्नातक, परास्नातक छात्र/छात्राएं तथा शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति भी भारी संख्या में उपस्थित रहेl

Releated Posts

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वाजिदपुर वन रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह…

ByByThe Knowledge Posts Apr 12, 2026

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

शिमला, 06 अप्रैल 2026। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनाँक 07.04.2026 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

प्रतिवाद: एक अंतर-महाविद्यालयीय द्विभाषी राजनीतिक-कानूनी वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 का हुआ आयोजन

एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराजसरोज लालजी मेहरोत्रा विधि अध्ययन केंद्र, एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज द्वारा…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

Leave a Reply

Discover more from The Knowledge Posts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading