• Home
  • समाचार
  • भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

A group of people attending a ceremony at the Indian Institute of Advanced Studies in Shimla, H.P., featuring a decorated electric cart and a banner for the State Bank of India CSR initiative.

शिमला, 06 अप्रैल 2026। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत संस्थान को प्रदत्त बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का औपचारिक हस्तांतरण एवं शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम आज अपराह्न 3:00 बजे पब्लिक एंट्री बिल्डिंग के समीप में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ गोल्फ कार्ट की उपयोगिता, आगंतुक सुविधाओं में इसकी भूमिका तथा संस्थान परिसर में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन देने और प्रदूषण में कमी लाने की दिशा में इसके महत्व पर संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर श्री प्रभात कुमार, उप महाप्रबंधक (DGM), एसबीआई शिमला जोन, तथा श्रीमती अनीता गॉल हीरा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई शिमला, ने अन्य बैंक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बैटरी चालित गोल्फ कार्ट की प्रतीकात्मक चाबी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु कुमार चतुर्वेदी को औपचारिक रूप से भेंट की गई।

तत्पश्चात निदेशक महोदय द्वारा वाहन की पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई और इसके बाद गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत गोरखा गेट से टिकट बूथ तक वाहन का प्रथम औपचारिक परिचालन भी सम्पन्न हुआ। यह सुविधा संस्थान में आने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों के लिए नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा उन आगंतुकों को सुविधा मिलेगी जिन्हें संस्थान के प्रवेश मार्ग पर पैदल चलने में कठिनाई होती है।

इस अवसर पर निदेशक प्रोफेसर हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि, “ भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान अपने विरासत परिसर में आगंतुक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को भी समान महत्व देता है। बैटरी चालित गोल्फ कार्ट की यह सुविधा हरित ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन और प्रदूषण-नियंत्रण की दिशा में एक सार्थक पहल है, जिससे आगंतुकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। ”

यह पहल संस्थान के निदेशक द्वारा कुछ समय पूर्व व्यक्त उस संकल्प का मूर्त रूप भी है, जिसके अंतर्गत आगंतुक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ संस्थान परिसर में स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और सतत परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। बैटरी चालित यह गोल्फ कार्ट न केवल पर्यटक-सुविधा को बढ़ाएगी, बल्कि परिसर में ध्वनि और वायु प्रदूषण में कमी लाने की दिशा में भी एक सार्थक पहल सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्येता, अध्येता, आईयूसी एसोसिएट्स, संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान ने इस पहल को आगंतुक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, हरित ऊर्जा के संवर्धन तथा विरासत परिसर में अधिक समावेशी एवं पर्यावरण-संगत अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Releated Posts

बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 14, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वाजिदपुर वन रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह…

ByByThe Knowledge Posts Apr 12, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनाँक 07.04.2026 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

प्रतिवाद: एक अंतर-महाविद्यालयीय द्विभाषी राजनीतिक-कानूनी वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 का हुआ आयोजन

एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराजसरोज लालजी मेहरोत्रा विधि अध्ययन केंद्र, एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज द्वारा…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

Leave a Reply

Discover more from The Knowledge Posts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading