
आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को इंटर फैकल्टी बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन एस.एस खन्ना महिला महाविद्यालय में किया गया जिसमें बी.एड संकाय, कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, एवं लॉ.फैकल्टी, के कुल 60 छात्राओं ने भाग लिया मैच का शुभारंभ महाविद्यालय की क्रीड़ा अध्यक्ष प्रो. रेखा रानी ने किया।
फाइनल मैच ईका ईश्वरी बी.ए.एल एल.बी ओमजा जायसवाल बी ए एल एल.बी के बीच खेला गया जिसमें प्रथम स्थान ईका ईश्वरी एवं द्वितीय स्थान ओमजा जयसवाल एवं तृतीय स्थान दीपिका पाल बी ए प्रथम वर्ष को मिला प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. प्रशांत तिवारी रहे।
समापन में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.लालिमा सिंह एवं उप प्राचार्या प्रो.मंजरी शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और प्राचार्या प्रो.लालिमा सिंह ने कहा, प्रिय बच्चों बैडमिंटन केवल एक खेल नहीं है यह हमें अनुशासन एकाग्रता और आत्मविश्वास सिखाता है। मैं आप सभी को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।
प्रो. रितु जायसवाल ने सभी का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ.हरीश सिंह, डॉ.आशीष कुमार, डॉ. शिवम मिश्रा, डॉ, शैलेंद्र डॉ,सीमा पांडेय,डॉ,अनुज पांडेय, डॉ. प्राची,डॉ, आदित्य त्रिपाठी, डॉ, शिव शंकर श्रीवास्तव, सभी लोग उपस्थित रहे।


