प्रिय मित्रों
शरद नवरात्रि की स्थापना के अवसर पर इस समाचार पोर्टल को इस उद्देश्य के साथ आरम्भ किया जा रहा है कि हितग्राहियों को शिक्षा से सम्बंधित सही जानकारी सही समय पर प्राप्त हो सके. यद्यपि बहुत से ऑनलाइन प्लेटफार्म समाचारों को आप तक पहुँचाने का सफल प्रयास कर रहे हैं लेकिन कभी कभी यह महसूस होता है कि शिक्षा के क्षेत्र को वह स्थान नहीं प्राप्त होता है जो अन्य क्षेत्रों को प्राप्त हो रहा है.

नवरात्रि के पावन अवसर पर इसे शुरू करते हुए हम आप से आपेक्षा करते हैं कि आप अपने संस्थान की सूचनाओं को हम तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे जिससे उसे उसके हितग्राहियों तक सफलतापूर्वक पहुँचाया जा सके.
सभी नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं… माता रानी की कृपा हम सभी पर बनी रहे…



