• Home
  • समाचार
  • वि.के.एम. कमच्छा की छात्राओं ने एनजीओ विजिट कर जानी कार्यप्रणाली, ‘यूथ कार्यशाला’ के माध्यम से मिला मार्गदर्शन

वि.के.एम. कमच्छा की छात्राओं ने एनजीओ विजिट कर जानी कार्यप्रणाली, ‘यूथ कार्यशाला’ के माध्यम से मिला मार्गदर्शन

Group photo of students and teachers from the Department of Home Science, posing with a banner in a classroom setting.

दिनांक: 26 मार्च 2026, वाराणसी। वी.के.एम. कमच्छा की लगभग 25 छात्राओं के एक दल ने आज प्रसिद्ध स्वयंसेवी संस्था वेस इंडिया के कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण (NGO Visit) किया और संस्था की कार्यप्रणाली को निकट से समझा। इस दल का नेतृत्व डॉ० प्रियंका एवं प्रो० कल्पना आनंद द्वारा किया गया।

वसंत कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के सामुदायिक मेलजोल छात्राओं के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंl गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर संगीता देवड़िया ने छात्राओं को भविष्य में सामाजिक सेवाओं के लिए अभिप्रेरित कियाl कार्यक्रम के संयोजन में प्रोफेसर अंशु शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l प्रतिभागी छात्राएं गृह विज्ञान एवं समाजशास्त्र विभाग से संबंधित थीं।

इस अवसर पर वेस इंडिया द्वारा एक ‘यूथ कार्यशाला’ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को उनके जीवन, करियर और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने बाल श्रम, बाल तस्करी, POSH अधिनियम, रोजगार एवं उद्यमिता, करियर निर्माण हेतु व्यावहारिक तैयारियां, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

साथ ही छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।कार्यशाला में प्रमुख विशेषज्ञ के रूप में कैकर टेक्नोलॉजी की सीईओ डॉ० सुनीता सिंघल जालान, पर्यावरणविद एवं समाजसेवी सीए जमुना शुक्ला, बेंगलुरु से टैलेंट एक्विजिशन लीड सुश्री सोनल वर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं कम्युनिटी लीडर श्री संतोष पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में वेस इंडिया के निदेशक एवं समाजसेवी डॉ० राजेश कुमार श्रीवास्तव ने संस्था (एनजीओ) गठन के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की।एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० प्रियंका ने इस विजिट के उद्देश्यों को स्पष्ट किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो० कल्पना आनंद द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Join our WhatsApp Channel https://whatsapp.com/channel/0029Va9lcjC3LdQamEa9mF0f

Releated Posts

बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 14, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वाजिदपुर वन रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह…

ByByThe Knowledge Posts Apr 12, 2026

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

शिमला, 06 अप्रैल 2026। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनाँक 07.04.2026 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

Leave a Reply

Discover more from The Knowledge Posts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading