
सदन लाल सांवलदास खन्ना महिला महाविद्यालय के सरोज लाल जी मेहरोत्रा विज्ञान संकाय द्वारा दिनांक 28/03/26 को Sci-Vision राष्ट्रीय आइडियाथान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ! प्रतियोगिता का विषय जैव विज्ञान, जैव रसायन, भौतिक विज्ञान, जैव तकनीक एवं कम्प्यूटर विज्ञान आदि रखे गए। इसमे देश के 7 विभिन्न राज्यो के सर्वोच्च संस्थानों NIT, MNIT, IIIT, केन्द्रीय विश्वविद्यालय तथा विभिन्न महाविद्यालयो से 87 प्रविष्टिया प्राप्त हुई।
प्रथम चरण मे 23 प्रविष्टिया चयनित की गई । निर्णायक मंडल द्वारा 10 श्रेष्ठ प्रतिभागी मंच पर प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किए गए। एक दिवसीय कार्यक्रम का आरम्भ ईश वन्दन से किया गया तदुपरांत प्रोफेसर लालिमा सिंह ने अतिथियो का स्वागत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मुकुल शरद सुताओने, अध्यक्ष IIIT प्रयागराज ने आयोजको तथा प्रतिभागियो की सराहना की तथा आभार व्यक्त करते हुए पुरुस्कारो का वितरण किया।
प्रथम पुरस्कार 100000/ नगद की विजेता इ सी सी की हुरीन फातिमा, द्वितीय पुरस्कार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रियांशु घोष को 50000/ नगद तथा तृतीय पुरस्कार इलाहाबादविश्वविद्यालय की अमीशा रंजन ने 30000/ प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की लुब्ना खान तथा सर्वश्रेष्ठ स्नातक प्रतिभागी IIIT बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय की अनुष्का प्रफुल्ल श्रीवास्तव को मिला, प्रत्येक को 25000/ की धनराशि दी गई विज्ञान संकाय की समन्वयक डॉ. सिप्पी सिंह ने संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमिता सहगल ने किया । उक्त कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय एवं अन्य संस्थान एवं विज्ञान संकाय के शिक्षक व छात्र- छात्राएं इत्यादि उपस्थित रहे।


