
उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति जी के निर्देशानुसार प्रवेश सत्र जनवरी 2026 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के समस्त कार्यक्रमों में प्रवेश लेने की अन्तिम तिथि दिनांक 24 मार्च 2026 निर्धारित थी जिसे 30 मार्च 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है।डॉ पुष्पेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यू०जी०सी० गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को अपनी अपार आईडी एवं डेब आईडी बनाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। जनवरी 2026 सत्र में 24 परास्नातक पाठ्यक्रम, 06 स्नातक पाठ्यक्रम, 04 जागरूकता पाठ्यक्रम, 07 डिप्लोमा तथा 23 प्रमाण कार्यक्रमों में शिक्षार्थी द्वारा प्रवेश लिये जा सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा नवीन पाठ्यक्रम के रूप में एम० ए० (होमसाइंस), बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बी.सी.ए) में स्नातक, संग्रहालय विज्ञान में डिप्लोमा कार्यक्रम को जोडा गया है। विश्वविद्यालय ने सभी स्नातक कार्यक्रमों के द्वितीय वर्ष में कृत्रिम बुद्विमता आधारित स्किल कोर्स को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया है। डॉ० वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय केन्द्र झाँसी के अंतर्गत आने वाले सभी अध्ययन केन्द्रों को प्रवेश की सूचना उपलब्ध करा दी गयी है। क्षेत्रीय केन्द्र झाँसी के अंतर्गत आने वाले जनपद बाँदा, महोबा, ललितपुर, जालौन एवं झाँसी के सभी अध्ययन केन्द्रों में शिक्षार्थी अपनी सुविधानुसार समर्थ पोर्टेल पर प्रवेश ले सकते है। प्रवेश से सम्बन्धित सभी जानकारी के लिए क्षेत्रीय केन्द्र झाँसी में आकर सम्पर्क कर सकते हैं।
साथ ही प्रवेश सत्र जुलाई-2025 के सापेक्ष द्वितीय/तृतीय वर्ष के छूटे हुये सभी शिक्षार्थी अपने कार्यक्रम सम्बन्धी प्रवेश-शुुल्क के साथ अतिरिक्त विलम्ब शुल्क रू० 1000/-(एक हजार रूपये मात्र) सहित प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश सत्र जुलाई-2025 के सापेक्ष पुनः प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।


