• Home
  • समाचार
  • पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Group photo of participants at a singing competition held at Kishori Raman College, Mathura. The participants are holding certificates and standing in front of a banner promoting the event.

किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के एक दिवसीय चतुर्थ कैंप के अवसर पर पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रवीण अग्रवाल ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता एसपी (सुरक्षा) राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों 1930, 1090 एवं 112 की जानकारी के साथ साइबर क्राइम, ट्रैफिक रूल्स, मिशन शक्ति एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने उद्देश्य हासिल करने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी।

हम अपने जीवन में लालच और डर पैदा ना करें यह साइबर क्राइम को बढ़ावा देता है और फ्री में कुछ भी नहीं मिलता है। छात्राओं के लिए कहा कि जब आप सभी जानकारियों से अवगत होंगी तो आपका आत्मबल स्वत: बहुत ऊंचा होगा जो आपको जीवन की हर परिस्थिति मे सफलता दिलाएगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक कुमार कौशिक ने किया तथा कार्यक्रम की व्यवस्था राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नवीन अग्रवाल ने संभाली।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा लेफ्टिनेंट दामिनी कुशवाहा जिसने एनडीए परीक्षा ऑल इंडिया में चौथी रैंक लाकर लेफ्टिनेंट बनी है, को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आखिर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों यूनिटों के स्वयंसेवकों को विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रोफेसर राजेश अग्रवाल, प्रोफेसर चिंतामणि देवी, डॉ राजेश सारस्वत, डॉ रामदत्त मिश्रा, डॉ अजय उपाध्याय, हीरालाल शर्मा, प्रवेश शर्मा, आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।

The Knowledge Post के व्हाट्स एप चैनल को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Releated Posts

बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 14, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वाजिदपुर वन रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह…

ByByThe Knowledge Posts Apr 12, 2026

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

शिमला, 06 अप्रैल 2026। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनाँक 07.04.2026 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

Leave a Reply

Discover more from The Knowledge Posts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading