• Home
  • समाचार
  • न्यू ट्रेडिशन एंड इंडिविजुअल टैलेंट पर प्रतियोगिता
Image

न्यू ट्रेडिशन एंड इंडिविजुअल टैलेंट पर प्रतियोगिता

वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के अंग्रेज़ी विभाग के कोलोस्कियम क्लब ने टी. एस. एलियट की जयंती से पूर्व सम्मान स्वरूप वीडियो निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम दोपहर 2:45 बजे प्रधानाचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव के निर्देशन और समन्वयक डॉ. सुप्रिया सिंह के नेतृत्व में आरंभ हुआ।

स्वागत भाषण क्लब उपाध्यक्ष, आदृता घोष ने दिया, जिसके उपरांत अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. निहारिका लाल सहित डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. पूर्निमा, डॉ. शौमिली मंडल और डॉ. मालविका ने निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. सरोज उपाध्याय, डॉ. नैरंजना श्रीवास्तव एवं डॉ. शुभ्रा सिन्हा का कृतज्ञता के प्रतीक स्वरूप सम्मान करते हुए अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन हिमानी एवं साक्षी ने किया जहां प्रतियोगियों ने वाराणसी की संस्कृतिक झलकियों, समकालीन साहित्य, परिधान और दुर्गा पूजा को टी. एस. एलियट के विचारों से जोड़कर प्रभावशाली ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियाँ दीं। विषय था—”न्यू ट्रेडिशन एंड इंडिविजुअल टैलेंट” जिसमें कुल नौ टीमों ने भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर और निर्णायक मंडल ने अपने विचार व्यक्त किए तथा स्नेहाशीष दिया।

विशेष पुरस्कार अंशिका श्रीवास्तव को , तृतीय स्थान साक्षी और श्रेय राज को, द्वितीय स्थान अनुराधा, कल्याणी श्रीवास्तव और निशि को, तथा प्रथम स्थान श्रेया और स्नेहा को प्राप्त हुआ। क्लब की  साहित्य संपादक प्रमुख, शिंजिनी दास के धन्यवाद ज्ञापन सहित कार्यक्रम शाम 4 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Releated Posts

बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 14, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वाजिदपुर वन रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह…

ByByThe Knowledge Posts Apr 12, 2026

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

शिमला, 06 अप्रैल 2026। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनाँक 07.04.2026 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

Leave a Reply

Discover more from The Knowledge Posts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading