• Home
  • समाचार
  • आभा शर्मा को प्रतिष्ठित फुलब्राइट FLTA कार्यक्रम के लिए चयन

आभा शर्मा को प्रतिष्ठित फुलब्राइट FLTA कार्यक्रम के लिए चयन

A woman wearing a light gray saree with green borders and a green blouse, standing on a dirt road surrounded by trees.

दिनांक: 28-03-2026। मेधावी शोधार्थी आभा शर्मा, जो कि डॉ. पूर्णिमा , अँग्रेजी विभाग , वसंत कन्या महाविद्यालय की शोधार्थी हैं, का चयन विश्व-प्रसिद्ध फुलब्राईट फेलोशिप के लिए फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। यह एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली शिक्षकों को अमेरिका के विश्वविद्यालयों में भाषा एवं संस्कृति के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करना है।आभा शर्मा वर्तमान में स्त्री- विमर्श के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि है। उनके इस चयन से न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है, बल्कि यह वसंत कन्या महाविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है।

फाइनलिस्ट के रूप में चयनित होने के पश्चात अब उन्हें अमेरिका के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करनी होंगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।इस उपलब्धि पर शिक्षाजगत में हर्ष की लहर है। डॉ. पूर्णिमा ने अपनी शोधार्थी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आभा की यह उपलब्धि उनके समर्पण, परिश्रम और अकादमिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।आभा शर्मा ने अपनी इस सफलता के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष प्रो. निहारिका लाल, तथा मार्गदर्शक शिक्षकों प्रो. वनश्री और डॉ. विवेक सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने अपनी मित्र अनन्या के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए भी विशेष धन्यवाद दिया।यह उपलब्धि निश्चित रूप से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित करेगी।

Releated Posts

बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 14, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वाजिदपुर वन रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह…

ByByThe Knowledge Posts Apr 12, 2026

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

शिमला, 06 अप्रैल 2026। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनाँक 07.04.2026 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

Leave a Reply

Discover more from The Knowledge Posts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading