• Home
  • समाचार
  • कला एवं सांस्कृतिक युवा महोत्सव मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कला एवं सांस्कृतिक युवा महोत्सव मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Group photo of participants and organizers at the 'Masti Ki Pathshala' inter-institutional cultural competition, featuring people in colorful traditional attire on stage.

आज दिनांक 17 मार्च 2026 को सदन लाल सांवल दास खन्ना महिला महाविद्यालय के प्रांगण में डॉ. मधु टंडन बीएड संकाय द्वारा एक दिवसीय कला एवं सांस्कृतिक युवा महोत्सव मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकगीत, नाटक, स्‍टैण्‍डअप कॉमेडी, डिबेट, क्षणिकाएं,जस्ट ए मिनट, पोस्‍टर मेकिंग, फेस पेटिंग आदि प्रतियोगिताओं में उत्‍साह पूर्वक प्रतिभाग किया। 

पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन सांय तीन बजे से किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम जी उत्तर प्रदेश राज टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्वलन करके प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारम्‍भ सरस्‍वती वन्‍दना छात्राध्यापिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया और लोकगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इसके साथ ही लोकगीत में एस एस खन्ना महिला महाविद्यालय की टीम को प्रथम स्थान मिला, द्वितीय स्थान एम.एल.के पी.जी कॉलेज बलरामपुर की टीम को मिला, एवं तीसरा स्थान इसरारजी देवी शिक्षण संस्थान टीम को मिला,

A person sitting on a couch, using voice commands to interact with a smart TV featuring streaming options. The screen displays 'Say It. Alexa Will Play It.' along with a command asking Alexa to show funny movies of Shah Rukh Khan.

ड्रामा में एस एस खन्ना महिला महाविद्यालय की टीम को प्रथम स्थान, एवं एम एल के  पीजी कॉलेज बलरामपुर टीम को द्वितीय स्थान, के.एन.पीजी कॉलेज ज्ञानपुर टीम को तृतीय स्थान मिला

पोस्टर मेकिंग  शगुन पाठक एम एल के पीजी कॉलेज बलरामपुर को प्रथम स्थान, स्मृति एस एस खन्ना महिला महाविद्यालय को द्वितीय स्थान, वंदना पांडेय एम एल के पीजी कॉलेज बलरामपुर को तृतीय स्थान मिला,

फेस पेंटिंग में स्मृति एस एस खन्ना महिला महाविद्यालय को प्रथम, अरीबा ई.सी.सी कॉलेज को द्वितीय स्थान मिला, स्नेहा के.पी ट्रेंनिंग कॉलेज को तृतीय स्थान मिला,

जस्ट ए मिनट खुशी दुबे एस एस खन्ना महिला महाविद्यालय को प्रथम, स्वेच्छा के.एन.पीजी कॉलेज को द्वितीय, आकांक्षा सिंह इसरारजी देवी शिक्षण संस्थान को तृतीय स्थान मिला । 

An orange banner with a white box containing text citing a Counterpoint Research smartphone consumer study for India, Q4 2024 (FY 2024-25).

समारोह में मुख्‍य अतिथि उ.प्र. प्रयागराज के मुख्‍य कुलपति माननीय प्रो. सत्‍यकाम जी ने सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागीयों को पुरस्‍कार स्‍वरूप प्रमाणपत्र एवं चेक देकर सम्‍मानित किया।  टीम का पुरस्कार एस.एस खन्ना महिला महाविद्यालय को मिला। प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने शॉल भेंट कर सम्‍मानित किया। बी.एड. समन्‍वयक डॉ. सौम्या कृष्ण ने मोमेंटो देकर सम्मान किया।  महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रो.मंजरी शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने अपने अभिप्रेरणात्मक शब्दों के द्वारा प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर निवर्तमान  न्‍यायमूर्ति श्री अरूण टण्‍डन, एवं अन्‍य सम्‍मानित प्रबंधतंत्र के सभी सदस्‍य उपस्थित रहे। बी.एड. समन्‍वयक सौम्या कृष्ण ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर  महाविद्यालय के सभी शिक्षक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

The Knowledge Post के व्हाट्स एप चैनल को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Releated Posts

बाबा साहब के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए: कुलपति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 14, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वाजिदपुर वन रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह…

ByByThe Knowledge Posts Apr 12, 2026

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एसबीआई के सीएसआर पहल के अंतर्गत बैटरी चालित गोल्फ कार्ट का हस्तांतरण एवं शुभारंभ

शिमला, 06 अप्रैल 2026। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनाँक 07.04.2026 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वाधान में…

ByByThe Knowledge Posts Apr 8, 2026

Leave a Reply

Discover more from The Knowledge Posts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading