उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के मा० कुलपति जी के निर्देशानुसार प्रवेश सत्र जुलाई 2025-26 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के समस्त कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक विस्तारित कर दिया गया है।
राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा एकलव्य ऐप तैयार किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षार्थियों तक प्रत्येक सूचना को मोबाइल के माध्यम से पहुँचाना है। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से शिक्षार्थी सूचनाओं को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं।
डॉ० पुष्पेंद्र कुमार वर्मा क्षेत्रीय समन्वयक झांसी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय को दूरस्थ विश्वविद्यालय में एन०आई०आर०एफ० 2025 की रैकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जो दूरस्थ में अध्ययनरत् छात्र-छत्राओं एवं विश्वविद्यालय परिवार के लिये बड़े हर्ष एवं गौरव की बात है।
मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2025-26 के सापेक्ष 67 कार्यक्रमों में प्रवेश हो रहे है। क्षेत्रीय केन्द्र झाँसी के अंतर्गत आने वाले जनपद झाँसी, ललितपुर, महोबा, जालौन, बांदा इन पाँच जिलों के 52 अध्ययन केन्द्रों पर शिक्षार्थी ऑनलाइन समर्थ पोर्टल के माध्यम से अध्ययन केन्द्र को स्वेच्छा से चयन र सकते हैं। प्रवेश के उपरांत विश्वविद्यालय सभी शिक्षार्थियों को स्व अध्ययन सामग्री शिक्षार्थी के दिये गये पते पर निःशुल्क उपलब्ध कराता है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी विषयों के अधिन्यास पेपर अपलोड कर दिये गये हैं। जिन्हें शिक्षार्थी हस्तलिखित अधिन्यास उत्तर पुस्तिकाओं में लिखकर अध्ययन केन्द्रों में जमा करेगे। विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली को लागू किया जा चुका है। विश्वविद्यालय वर्ष में दो बार सेमेस्टर परीक्षायें संचालित करता है। सेमेस्टर परीक्षायें दिसम्बर एवं जून माह में आयोजित की जाती हैं।



